Aadhaar Correction Form Download 2024 : आधार कार्ड अपडेट फॉर्म PDF ऑनलाइन

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Last updated on January 18th, 2024 at 09:41 pm

Aadhaar Update Form PDF 2024 : अपने आधार कार्ड में करें सुधार Aadhaar Correction Form भरकर। आधार सुधार फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको एक आधार फॉर्म भरना होगा। Aadhar Card Correction Form kaise download karen ? उसकी डिटेल्स हमने यहाँ दे रखी है। अपने आधार कार्ड में किसी भी परिवर्तन के लिए ऐसे भरें आधार कार्ड सुधार फॉर्म, यह Aadhaar Form 18 के रूप में भी काम करता है यानि 18 वर्ष की आयु से अधिक के लोग भी इस Aadhaar Card Update Form pdf का उपयोग कर सकते हैं।

Aadhar Card validation by Aadhaar Correction Form pdf

Aadhaar Correction Form Download

आधार कार्ड (Aadhaar Card), हर किसी भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज़ होता है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होने के साथ ही आपकी बॉयोमेट्रिक (Biometric) और डेमोग्राफिक (Demographic) जानकारियाँ भी होती हैं। इसीलिए स्कूल में एडमिशन से लेकर सिम कार्ड लेने तक, सरकारी या गैर सरकारी संस्थान आदि जगहों पर सबसे जरूरी दस्तावेज़ के रूप में आधार का इस्तेमाल प्राथमिक और अनिवार्य होता है। आम तौर पर सभी के आधार कार्ड में दी गई जानकारियाँ स्पष्ट और सही होती हैं। लेकिन किन्हीं कारणों से यदि आपके आधार कार्ड में कुछ गलतियाँ होती हैं तो आपको इसमें सुधार की आवश्यकता पड़ती है। चूंकि आधार कार्ड के सुधार की प्रक्रिया UIDAI द्वारा निर्धारित आधार सेवा केन्द्रों, डाकघर (Post Office) या कुछ बैंको में ही संभव होता है, जहाँ आपको Aadhaar Correction Form भरने की जरूरत पड़ती है।

कई मामलों में यह देखा जाता है कि जिन क्षेत्रों में आधार सेवा केन्द्रों की कमी होती है वहाँ अक्सर आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए लंबी कतारें लगी होती हैं। ऐसे में अपने आधार कार्ड में किसी भी सुधार की प्रक्रिया करवाने के लिए Aadhaar Correction Form भरना ही एक बड़ी चुनौती हो जाती है। एक ओर लंबी कतार, दूसरी ओर आपके फॉर्म में थोड़ी सी भी गलती आपके समय और मेहनत पर पानी फेर सकती है। फॉर्म ठीक से न भरे होने की स्थिति में आधार सेवा केंद्र पर बैठे कर्मचारी/ ऑपरेटर द्वारा फॉर्म को फिर से और सही-सही भरने के लिए कहा जाएगा। इसलिए हम आपको आधार कार्ड सुधार आवेदन फॉर्म को सही और स्पष्ट तरीके से भरने की सलाह देंगे और इसकी जानकारी यहाँ इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे।

अपने आधार कार्ड का सुधार कैसे करें (aadhaar form 18 above) ?

अपने आधार में किसी भी बदलाव/ सुधार के लिए, ऑफलाइन हो या ऑनलाइन दोनों ही मामलों में हमें अपने नजदीकी आधार सेवा केन्द्रों (UIDAI authorized Aadhar Centers), पोस्ट ऑफिस या कुछ निर्धारित बैंकों पर ही जाना पड़ता है। क्यूंकि बॉयोमेट्रिक और डेमोग्राफिक की प्रक्रियाएं केवल उन्हीं जगहों पर संभव हो सकती हैं। यदि आप अपने आधार में किसी भी प्रकार के बदलाव या सुधार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चुनते/ चुनती हैं तो भी आपको appointment लेने की आवश्यकता होती है। और यदि आप ऑफलाइन जाते/ जाती हैं तो सीधे उन केन्द्रों पर जाकर Aadhaar Correction Form भरकर अपनी प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

How to Download Aadhaar Correction Form PDF (Download Aadhaar Card Update Form PDF)

आप अपने आधार कार्ड में सुधार करने के लिए आधार करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते/ चाहती हैं तो उसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होगी। अब यहाँ पर Aadhaar Correction Form का विकल्प ढूंढें और वहाँ से इसे डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो नीचे दिये बटन से भी आधार सुधार फॉर्म को डाउनलोड कर सकते/ सकती हैं।

also read 

Aadhaar Update Form कैसे भरें ?

अपने आधार में किसी भी बदलाव/ सुधार के लिए यदि आप आधार करेक्शन फॉर्म भरते/ भरती हैं, तो आपको नीचे दिये गए निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता होगी। आइये हम दिये गए इमेज़ (image) के माध्यम से, Aadhaar Correction Form भरने की प्रक्रिया को समझते हैं,

दिये गए इमेज की तरह ही आपको अपने आधार में सुधार या बदलाव के लिए मिलता है। इसमें संख्याओं के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र या कोष्ठक दिये होते हैं जिसमें सही जानकारियों को भरना/ टिक करना होता है। सबसे पहले इसमें ऊपरी भाग पर दो बॉक्स दिये होते हैं Resident और Non-Resident Indian (NRI) इनमें से जो भी आप पर लागू होता है आपको उस विकल्प के सामने टिक करना होता है। ज्यादातर मामलों में Resident पर ही टिक करना होता है। क्योंकि भारत के निवासी ही अपना आधार बनवाते हैं, या उसमें बदलाव/ सुधार करते हैं। इसके बाद दिये गए क्षेत्रों को कुछ इस प्रकार भरना होता है।

Field 1 : Pre Enrolment ID

इस क्षेत्र की प्रविष्टि ऑफिसियल होती है यानि जब आप अपना फॉर्म भरकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र/ पोस्ट ऑफिस/ बैंक (जहाँ भी आधार कार्ड बनाया या अपडेट किया जाता हो) पर ले जाते/ जाती हैं, तब वहाँ के ऑपरेटर/ कर्मचारी द्वारा इस स्थान पर कुछ प्रविष्टियाँ की जाती हैं।

Field 2 : Aadhaar ID

यह प्रविष्टि तभी की जाती है जब आप अपने आधार में किसी बदलाव या सुधार के लिए अपना फॉर्म लेकर जाते/ जाती हैं। ऐसे में आपको दिये गए कोष्ठकों में अपने 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होता है।

Field 2.1 : Bio Metric Update

इस क्षेत्र में ऑपरेटर/ कर्मचारी द्वारा बॉयोमेट्रिक किया जाता है जिसमें फोटो, फिंगरप्रिंट और आँखों का स्कैन किया जाता है। इसके बाद Mobile, DOB (Date of Birth), Address, Name, Gender और Email के विकल्पों पर टिक किया जाता है।

Field 3 : Full Name

इस स्थान पर आपको अपना पूरा नाम लिखना होता है वह भी बिना शीर्षक या अभिवादन के। जैसे यदि आपका नाम RAHUL है तो आपको केवल RAHUL ही लिखना है। इसके आगे SHRI या MR. लगाने की जरूरत नहीं होती। आपका यह नाम आपके किसी मूल पहचान प्रमाण पत्र (POI) से मेल खाना चाहिए।

Field 4 : Gender

यहाँ पर आपको अपने लिंग के विकल्प पर टिक करना होता है। अर्थात यदि पुरुष हैं तो Male, महिला हैं तो Female और यदि ट्रांसजेंडर हैं तो Transgender के सामने वाले कोष्ठक पर टिक करें।

Field 5 : Age or DOB

इस स्थान पर आपको DD/MM/YYYY फॉर्मेट में अपनी जन्मतिथि भरनी होती है। यदि आपको सही जन्म तिथि ज्ञात नहीं है, तो दिए गए स्थान में अनुमानित आयु वर्षों में दर्ज किया जा सकता है। यदि उपलब्ध हो तो कृपया जन्म तिथि (DOB) का मूल प्रमाण साथ लाएं, जैसे- जन्म प्रमाणपत्र, हाईस्कूल मार्कशीट या अन्य दस्तावेज़। इसके बाद यदि आवेदक (जिसके नाम पर Aadhaar Correction Form में बदलाव/ सुधार करना है) के पास जन्मतिथि का वैध प्रमाण दस्तावेज नहीं है तो घोषित चेकबॉक्स (Declared) का चयन किया जा सकता है। सत्यापित चेकबॉक्स (Verified) का चयन तब किया जाता है जब आवेदक ने जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में दस्तावेज प्रदान किए हैं।

Field 6 : Address

इस क्षेत्र में आपको अपना पूरा पता लिखना होता है। यहाँ पर आपके पते के लिए कई भाग दिये होते हैं जहाँ आप पर लागू होने वाली प्रविष्टियों को दर्ज करना होता है।

  • सबसे पहले c/o वाले सेक्शन में अपना पूरा नाम दर्ज करें।
  • House No. / Bldg./ Apt. के सेक्शन में अपने मकान, बिल्डिंग या अपार्टमेंट का नंबर दर्ज करें जिसमें भी आप रहते/ रहती हों।
  • Street/ Road/ Lane वाले भाग में आपका निवास स्थान जिस भी गली, रोड या लेन में आता हो, उसका नाम लिखें।
  • Landmark के सेक्शन में आप अपने आस-पास के किसी प्रसिद्ध स्थान, संस्थान आदि का नाम लिख सकते/ सकती हैं जैसे- स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल, गार्डेन या अन्य यदि हो तो। अन्यथा आप इसे खाली भी छोड़ सकते/ सकती हैं।
  • Area/ Locality/ Sector वाले भाग में आप अपने क्षेत्रमुहल्ले या सेक्टर का नाम लिखें।
  • Village/ Town/ City के सेक्शन में आपका निवास किस गाँव या कस्बे या शहर में स्थित है जरूर लिखें।
  • Post Office अपने नजदीकी डाकघर का नाम लिखें, जो आपके क्षेत्र में लागू होता है।
  • District वाले भाग में अपने जनपद (जिले) का नाम दर्ज करें।
  • Sub-District में आपका निवास स्थान जिस तहसील से संबन्धित है उसका नाम लिखें।
  • State में आप इस राज्य से हैं उसका नाम लिखें जैसे- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि।
  • Email अपना ईमेल दर्ज करें।
  • Mobile No. अपना दस अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • PIN Code अपने क्षेत्र का पिनकोड अवश्य लिखें।

Field 7 : Details of Relative

कुछ विशेष मामलों में यदि आधार कार्ड के लिए आवेदन करना होता है तब इस क्षेत्र की आवश्यकता होती है जैसे-

  • 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में, उनके आधार या ईआईडी नंबर के साथ पिता/ माता/ अभिभावक का विवरण देना अनिवार्य होता है।
  • यदि निवासी के पास पहचान का प्रमाण नहीं है और नामांकन के लिए परिवार के मुखिया की पहचान का उपयोग कर रहा है, तो परिवार के मुखिया के विवरण को उसके आधार या EID नंबर के साथ प्रदान करना अनिवार्य होता है। साथ ही संबंध का मूल प्रमाण (POR) दस्तावेज़ भी देना होता है।

Verification Type

इसी भाग में एक विकल्प वेरिफिकेशन के प्रकार से संबन्धित होता है। इसमें आप किस आधार पर फॉर्म को भर रहे/ रही हैं, उस विकल्प पर टिक करना होता है।

  • Document Based – इस सेक्शन में आप को तब टिक करना होता है जब आप स्वयं के लिए Aadhaar Correction Form को भरते/ भरती हैं और आपके पास सभी प्रकार के जरूरी प्रमाण पत्र होते हैं।
  • Introducer Based – इस विकल्प का चयन तब करना होता है जब आपके पास स्वयं के प्रमाण पत्र नहीं होते हैं और आप किसी परिचयकर्ता (सगे-संबंधी) के दस्तावेज़ प्रस्तुत करते/ करती हैं।
  • Head of Family (Hof) Based – इस विकल्प का चयन तब किया जाता है जब परिवार के मुखिया के आधार पर Aadhaar Correction Form को भरा जाता है। जैसे यदि किसी छोटे बच्चे/ बच्ची के आधार कार्ड के लिए आवेदन/ सुधार किया जा रहा होता है।

Document Based Verification में IntroducerHead of Family (Hof) की जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती।

Field 8 : For Document Based

यहाँ पर आपके द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों का विवरण देना होता है, जोकि चार विकल्पों में होते हैं।

  • POI (Proof of Identity) : इसमें आपको अपने पहचान से जुड़ा दस्तावेज़ प्रमाण दर्ज और प्रस्तुत करना होता है।
  • POA (Proof of Address) : इसमें आपको अपने पते से जुड़ा दस्तावेज़ प्रमाण दर्ज और प्रस्तुत करना होता है।
  • DOB (Date of Birth) : आपके जन्मतिथि को सत्यापित चेकबॉक्स (Verified) चुने जाने की दशा में जन्मतिथि के प्रमाण का दस्तावेज़ दर्ज और प्रस्तुत करना होता है।
  • POR (Proof of Relation) : यदि आप फील्ड 8 (Field 8) के हिसाब से आवेदन कर रहे/ रहीं हैं तब आपको संबंध दस्तावेज का प्रमाण दर्ज और प्रस्तुत करना होता है।

Field 9 : For Introducer Based

इस क्षेत्र में भी निवासी जिसके पास POI और POA नहीं है, वह परिचयकर्ता (Introducer)/ परिवार के मुखिया (Hof) के माध्यम से नामांकन करवा सकते/ सकती हैं। और पूछी गई प्रविष्टियों को दर्ज कर सकते/ सकती हैं।

इन सभी क्षेत्रों में पूछी गई प्रविष्टियों को दर्ज करने के बाद अंत में आपको घोषणा पत्र (Declaration) को भरकर अपने हस्ताक्षर (Signature) करने होते हैं। यदि फॉर्म किसी परिचयकर्ता (Introducer)/ परिवार के मुखिया (Hof) के माध्यम से भरा गया है तो उसके हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी। इस प्रकार आपका Aadhaar Correction Form स्पष्ट और सटीक तरीके से पूर्ण हो जाता है।

नोट- जैसा की आपको इस फॉर्म में ही दिया होता है कि सभी जानकारियों को दर्ज करने के लिए आप बड़े अक्षरों (Capital Letters) का ही उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें  👉 Child Aadhar Card Enrollment Process & Documents required

दोस्तों इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, जिसके माध्यम से हमने Aadhaar Correction Form के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग AadharCardinfo.com को subscribe करें।

Important Links

आधार सेवा की आधिकारिक लिंक पर जाने के लिएयहाँ क्लिक/ टैप करें
Aadhaar Correction Form Download करने के लिएयहाँ क्लिक/ टैप करें ⬅
Home Page पर जाने के लिएयहाँ क्लिक/ टैप करें

FAQs on Aadhaar Update Form 2024

1) क्या मैं आधार करेक्शन फॉर्म को ऑनलाइन भरा जा सकता है ?

उत्तर : आप अपने आधार कार्ड में करेक्शन या अपडेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी सुविधा UIDAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उपयोगकर्ता चाहें तो अपने आधार में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर जैसी चीजों में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

2) आधार कार्ड में कौन-कौन सी चीज़ें ऑनलाइन बदली जा सकती हैं ?

उत्तर : आप अपने आधार में पता (address) ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। बाकी चीजों के बदलाव के लिए आपको बायोमेट्रिक डाटा के साथ लॉगिन करना होता है जोकि आधार सेवा केंद्र पर ही संभव होता है।

3) आधार कार्ड करेक्शन के लिए कितना चार्ज लिया जाता है ?

उत्तर : आपको अपने आधार में डिटेल्स करेक्शन या अपडेट करने के लिए आधार सेंटर पर 50 रु. का भुगतान करना होता है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “Aadhaar Correction Form Download 2024 : आधार कार्ड अपडेट फॉर्म PDF ऑनलाइन”

Leave a Comment