2024 में फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख फिर से बढ़ी

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Last updated on March 13th, 2024 at 09:43 pm

Free Aadhaar Card Update last date : देश के नागरिकों के लिए आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन/ अपडेट करने वाली संस्था, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा साल 2023 में लागू की गई फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ाया गया है, जिसके चलते यह तिथि 14 जून 2024 तक आगे खिसक गई। इस तिथि के अंदर UIDAI पोर्टल के जरिये जो भी नागरिक अपना डॉक्यूमेंट अपडेट करेंगे, उनके लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी।

फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख क्या है ?

बढ़ गई है मुफ्त आधार अपडेट करने की अंतिम तिथि : UIDAI ने नागरिकों के लिए Free Aadhaar Card Document Update करने की सेवा पिछले साल मार्च में शुरू की थी। उस दौरान फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख को पहले 14 जून 2023 रखा गया था, जिसे बाद में बढ़ा कर 14 सितंबर 2023, उसके बाद 14 दिसंबर 2023 और फिर उसके बाद 14 मार्च 2024 किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि शायद यही आखिरी मौका हो, लेकिन UIDAI ने 12 मार्च को अपने ऑफिसीयल ट्वीट से सूचित किया कि अंतिम तिथि को एक बार फिर से आगे बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया है।

सरकार की तरफ से लोगों को अपने आधार कार्ड को सुरक्षित और मजबूत बनाने हेतु यह एडवाइज़री जारी की गई कि जिनके भी आधार दस साल पुराने हो चुके हैं उन्हें अपना आधार कार्ड जल्द से जल्द अपडेट कर लेना चाहिए और इसीलिए UIDAI द्वारा भी इसे अनिवार्य कर दिया गया, साथ ही लोगों को प्रोत्साहना देने के लिए मुफ्त सुविधा भी दी गई है। जिन लोगों ने भी पिछले दस वर्षों में अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट नहीं करवाया है उनके लिए 14/06/2024 (10 years old aadhar card update last date) मुफ़्त सेवा उठाने का आखिरी मौका होगा।

फ्री आधार अपडेट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • आपको अपने आधार कार्ड में नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और भाषा अपडेट करने के लिए मुफ्त सेवा उपलब्ध है जिसे ऑनलाइन ही किया जा सकता है। हालांकि यह ध्यान देना होगा कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो।
  • यदि आपने हाल ही में अपना निवास स्थान बदला है और आपके आधार पर पुराना पता दर्ज है तो आपको आधार अपडेट करने की आवश्यकता है।
  • यदि आप कोई परिवर्तन नहीं चाहते/ चाहतीं, तो केवल नाम और पता प्रमाण वाले दस्तावेजों को ही अपलोड कर अपना आधार अपडेट मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं, जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर ही जाकर पूरा किया जा सकता है।
  • इसके अलावा अपना फोटो, आइरिश और डेमोग्राफिक विवरण अपडेट करवाने के लिए नजदीकी आधार सर्विस सेंटर पर जाना होगा।
  • फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख यानि 14 जून 2024 के बाद आपको Aadhar Card Update के लिए 50 रुपए की फीस देनी पड़ सकती है।
  • चूंकि आधार को लेकर कई तरह के फ्रॉड भी हो रहे हैं इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने बायोमेट्रिक अपडेट प्रोसेस पर भी विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है। आप चाहें तो किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आधार कार्ड को लॉक/ अनलॉक कर सकते हैं।

आधार कार्ड फ्री में अपडेट कैसे करें (How To Update Aadhaar Card Free) ?

डिजिटल इंडिया पहल को ध्यान में रखते हुए, UIDAI ने बिना किसी शुल्क के myAadhaar के आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in पर आधार कागजात को अपडेट करना संभव बना दिया है (हालांकि अब फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख निर्धारित हो चुकी है)। इस पोर्टल पर एक आईडी प्रमाण और पते का प्रमाण (POI/ POA) अपलोड करके आधार कार्ड को पुनः मान्य किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो mAadhaar App का उपयोग करके भी अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। हालाँकि ऐप में अपडेट के सभी फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं, आप वर्तमान में केवल डॉक्यूमेंट फैसिलिटी के माध्यम से अपना पता ही अपडेट कर सकते हैं।

also read-

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

7 thoughts on “2024 में फ्री आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख फिर से बढ़ी”

Leave a Comment