इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें 2024 | Indian Bank Aadhar Card Link kaise karen

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Last updated on January 11th, 2024 at 04:47 pm

इंडियन बैंक जो कि 100 साल से भी ज्यादा समय से आस्तित्व में है। यह बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएँ देने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक के रूप में गिना जाता है। यदि आपका अकाउंट इंडियन बैंक में है तो आपको यह जानकारी अवश्य होगी की आपके आधार को आपके इंडियन बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है। हालांकि यह प्रक्रिया सभी बैंकों के लिए लागू है। इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें, उसकी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से साझा करने वाले हैं।

इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें

इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें ?

सभी खाताधारकों के लिए, जब से उनके आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य किया गया है तभी से इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को बैंक आधार लिंक या फिर Indian Bank Aadhaar Seeding की सेवाएँ प्रदान कर रहा है। आप इस प्रक्रिया को इन तरीकों से पूरा कर सकते/ सकती हैं।

  • ऑनलाइन माध्यम से
  • SMS के द्वारा
  • अपने ATM Card के द्वारा
  • ऑफलाइन माध्यम से

इंडियन बैंक आधार कार्ड लिंक ऑनलाइन

आप चाहें तो अपने इंडियन बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले सकते हैं। इसके लिये आपको नीचे दिये गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।

  • सबसे पहले आप इंडियन बैंक की ऑफिसियल आधार सीडिंग लिंक पर जाएं।
  • अब निर्धारित स्थान पर अपना इंडियन बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • आगे, दिये गए captcha code को भी भरें और ‘I Agree Consent From’ के चेक बॉक्स पर टिक करें।
  • अब नीचे दिखाई देने वाले ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा, उसे दर्ज करके confirm का चयन करें।
  • अब आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • इस OTP को निर्धारित जगह पर दर्ज कर वेरिफ़ाई करें।
  • अंत में अपने आधार लिंक के अनुरोध (request) की पुष्टि के लिए Submit करें।

अब आपके पास दो दिनों के अंदर इंडियन बैंक द्वारा आधार लिंक होने का कन्फर्मेशन मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा।

SMS के द्वारा इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें

आप चाहें तो यह प्रक्रिया अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी कर सकते हैं, जिसके लिए दिये गए स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत होगी,

  • अपना फोन उठाएं और SMS Chat Box में जाएं।
  • अब यहाँ पर <Aadhaar Number><Space><Account Number> टाइप करें।
  • अब इस मैसेज को 92 895 92 895 पर send कर दें।
  • ध्यान रखें कि आपका यह मैसेज आपके बैंक के साथ रजिस्टर नंबर से ही भेजना है।

अब आपके इंडियन बैंक खाते से आधार लिंक की प्रक्रिया 48 घंटों में पूरी हो जाएगी, जिसके पुष्टि की सूचना आपको SMS के द्वारा ही प्राप्त होगी।

अपने ATM Card के द्वारा आधार कार्ड को इंडियन बैंक अकाउंट से लिंक करें

आप चाहें तो इंडियन बैंक आधार सीडिंग के लिए अपने ATM कार्ड का उपयोग भी कर सकते हैं। इस माध्यम से जिन खाता धारकों के मोबाइल नंबर किसी कारण वश बैंक में रजिस्टर नहीं हैं उनको भी आसानी होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिये गए निर्देशों को पढ़ें,

  • अपने किसी नजदीकी INDIAN Bank ATM पर जाएं।
  • अब अपने इंडियन बैंक ATM/ Debit Card को मशीन में इन्सर्ट करें।
  • ATM मशीन की स्क्रीन पर दिखने वाले ‘Services’ विकल्प को चुनें।
  • अब ‘Requests’ बटन पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में स्क्रीन पर दिखने वाले ‘Aadhaar Seeding’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपने 12 अंकों के आधार नंबर को दो बार दर्ज करें और Submit कर दें।

इस तरह आपका आधार आपके इंडियन बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।

नोट : चूंकि इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) दोनों ही मर्ज हो गए हैं इसलिए दोनों ही बैंक खाताधारकों को उनका Indian Bank Aadhar Link करने के लिए इन्हीं में से किसी भी माध्यम का उपयोग कर सकते हैं।

इंडियन बैंक आधार कार्ड लिंक ऑफलाइन

ऊपर दिये गए किसी भी माध्यम का उपयोग न करते हुए आप चाहें तो पूरी प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से भी पूरा कर सकते हैं। यदि आप अपने इंडियन बैंक खाते को आधार कार्ड से ऑफलाइन जाकर लिंक करना चाहें तो दिये गए निर्देशों को पढ़ें,

  • अपने नजदीकी इंडियन बैंक शाखा में जाएं, जहाँ पर आपने अपना अकाउंट ओपेन करवाया है।
  • वहाँ पर जाकर आधार लिंक का फॉर्म प्राप्त करें और उसे सही सही भरें।
  • फॉर्म में अपना आधार नंबर, नाम और अन्य जानकारियाँ दर्ज करना अनिवार्य है।
  • अब इस फॉर्म के साथ अपने आधार और बैंक पासबुक की स्वहस्ताक्षरित (self attested) फोटो कॉपी बैंक में जमा कर दें।
  • किसी भी प्रमाणीकरण की दशा में अपना मूल आधार कार्ड साथ रखें।

वेरिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में आपके बैंक द्वारा आधार लिंक कर दिया जाएगा जिसकी पुष्टि मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

Frequently Asked Questions

1) इंडियन बैंक आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें ?

उत्तर : आपका इंडियन बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करें,
– सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
– होम पेज पर दिये गए Aadhaar Services विकल्प पर क्लिक करें,
– इसके बाद आपको Aadhaar Linking Status का विकल्प मिलेगा, जिसमें आपको Check Aadhaar / Bank Linking Status पर क्लिक करना होगा,
– खुलने वाले नए पेज में 12 अंकों का आधार नंबर अथवा 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें,
– स्क्रीन पर दिये गए कैप्चा कोड को भी दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें,
– प्राप्त हुए OTP को टाइप करने के बाद Enter करें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।

2) इंडियन बैंक की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?

उत्तर : इंडियन बैंक की स्थापना 1907 में हुई थी।

3) इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें ?

उत्तर : ऑनलाइन माध्यम से/ SMS के द्वारा/ अपने ATM Card के द्वारा/ ऑफलाइन माध्यम से

4) क्या इंडियन बैंक आधार सीडिंग के लिए किसी प्रकार का फीस देना होता है ?

उत्तर : नहीं, इंडियन बैंक आधार सीडिंग यानी इंडियन बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने का कोई भी शुल्क नहीं लगता।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now