बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें ? How to change photo in Child Aadhaar Card 2024

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

bacchon ke aadhaar mein photo kaise badlen : अगर आपके बच्चे के आधार में फोटो पुरानी हो चुकी है तो आपको उसे बदलने की जरूरत होगी। बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें ? इसकी जानकारी हम आपको यहाँ प्रदान करने वाले हैं।

बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें

आधार कार्ड जोकि साल 2010 में शुरू किया गया था, लेकिन आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। जितना ही यह बड़ों की पहचान के लिए जरूरी है उतना ही यह बच्चों के लिए भी जरूरी है। आने वाले समय में यह और भी जरूरी हो सकता है जब अपार कार्ड को पूर्ण रूप लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में अपने बच्चे के आधार में फोटो या अन्य बदलाव को अपडेट कर लें।

बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें (How to change photo in Child Aadhaar) ?

UIDAI के अनुसार 15 वर्ष की आयु के बाद किसी भी बच्चे को अपनी फोटो के साथ आधार की जानकारी अपडेट करना अनिवार्य होता है। यदि आप ऐसा करने के लिए जाते हैं तो आपको यह ध्यान रखना जरूरी होता है कि आधार कार्ड की फोटो में बदलाव करने से पहले उन सभी जानकारियों को वैसा ही रखना होगा जैसा कि आपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाते समय दर्ज किया था जैसे- नाम, पता, उम्र, जेंडर, फोन नंबर आदि।

bacchon ke aadhaar mein photo kaise badlen

आपको अपने बच्चे के आधार में फोटो बदलने या अपडेट करने के लिए नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा जहाँ पर ऑपरेटर द्वारा बायोमेट्रिक विवरण जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन लिया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें ? इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई है,

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट से आधार करेक्शन फॉर्म डाउनलोड कर लें (आप चाहें तो यह फॉर्म अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र/ CSC से भी प्राप्त कर सकते हैं)
  • अब जिस किसी के लिए भी फोटो का बदलाव करना है उसकी सभी आवश्यक जानकारियों को उस फॉर्म में दर्ज करें।
  • अब इस फॉर्म को लेकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र पर जाएं और वहाँ पर जमा कर दें।
  • आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के बारे में पता लगाना चाहें तो यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं इसके लिए UIDAI की ऑफिसियल साइट पर जाना होगा।
  • आपका जमा किया हुआ फॉर्म वहाँ के कर्मचारी/ ऑपरेटर द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से सभी विवरणों की पुष्टि की जाएगी।
  • चूंकि आपको अपने बच्चे के आधार में फोटो बदलवाना है, इसलिए कर्मचारी/ ऑपरेटर द्वारा नई फोटो खींची जाएगी।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपसे आधार अपडेट किए जाने के लिए, निर्धारित शुल्क (GST के साथ) लिया जाएगा।
  • अंत में आपको URN Number यानि की अपडेट रिक्वेस्ट नंबर के साथ पावती पर्ची (acknowledgment slip) प्रदान की जाएगी। इस पर्ची के द्वारा आप जब चाहें UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आपके नए अपडेट को ट्रैक कर पाएंगे।

also read-

कुछ अन्य जरूरी और ध्यान दी जाने वाली बातें

  • आपके आधार कार्ड में किए गए परिवर्तन को अपडेट होने में अधिकतम 90 दिनों का समय लग सकता है, इसलिए आप चाहें तो अपने आधार अपडेट स्टेटस को जांचने के लिए URN नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आपके आधार में फोटो बदल दिया जाता है तो आपका यह अपडेटेड आधार अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या CSC केंद्र पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है।
  • आप चाहें तो अपना अपडेटेट आधार डाउनलोड को खुद भी डाउनलोड कर सकते हैं, बस आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जान होगा और आधार कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही नजदीकी CSC पर जाकर इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

तो दोस्तों, बच्चों के आधार में फोटो कैसे बदलें ? आशा करते हैं आपके इस सवाल का जवाब मिल चुका होगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment