बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड कैसे बनाएं ?Aadhaar DOB Update without Birth Certificate 2023

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

जन्म प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में आधार कैसे बनेगा : आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है जिसमें दी गई जानकारियाँ मूल पहचान का कार्य करती हैं। इसलिए आधार में दर्ज ब्यौरों का सटीक होना जरूरी होता है। लेकिन ऐसा कई बार होता है जब लोगों की समस्याएँ आधार में दर्ज त्रुटियों के कारण बढ़ जाती हैं। इन्हें दूर करने में कभी-कभी प्रमाणिक दस्तावेजों की कमी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ आधार में जन्मतिथि को लेकर भी देखा जाता है। अगर आपने अपने आधार में जन्मतिथि का संशोधन किया है लेकिन आपके पास जन्म प्रमाण पत्र जैसा दस्तावेज़ नहीं है तब आपका सवाल बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड कैसे बनाएं ? को लेकर जरूर होगा। और इसी बात की चर्चा हम इस लेख में करेंगे।

बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड कैसे बनाएं (Aadhaar DOB Update without Birth Certificate) ?

बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड

यदि आपने हाल ही में आधार के नामांकन किया है या फिर आधार बन जाने के बाद उसमें जन्मतिथि को लेकर कुछ संशोधन के लिए प्रमाण के तौर पर जन्म प्रमाण देने में असफल रहे हैं तब आपके मन में बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड कैसे बनता है का सवाल जरूर उठेगा। हालांकि हम आपको बता दें कि यदि आपने अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है या फिर आपके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है फिर भी आप अपना आधार नामांकन या फिर आधार में डेट ऑफ बर्थ बदलवा सकते हैं। बस इसमें आपकी प्रक्रिया थोड़ी बढ़ जाएगी और आपको कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आप बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बनवाना चाहें तो नीचे दिये गए निर्देशों को पढ़ें,

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार सेवा केंद्र/ बैंक या पोस्ट ऑफिस (जहाँ पर आधार से जुड़ा काम हो रहा हो) पर जाएं। याद रहे, जब आप बिना बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बनवाने या संशोधन करने जा रहे हों तो आपके पास नाम, पता, जन्म तिथि, और पहचान प्रमाण के लिए अन्य दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
  • अब केंद्र पर पहुँचने के बाद आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें। आपको यह फॉर्म केंद्र पर ही उपलब्ध हो जाएगा।
  • फॉर्म प्राप्त करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता इत्यादि विवरण भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद, सेंटर पर ही सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि (photo copy) स्वीकार की जाएगी। वे दस्तावेज़ जो आपके व्यक्तिगत और पहचान प्रमाण को व्यक्त करेंगे, उनकी कॉपी।
  • इसके बाद आधार सेंटर पर मौजूद ऑपरेटर द्वारा आपका फोटो और बायोमेट्रिक डेटा (उंगली प्रिंट और आंखों की स्कैन) लिया जाएगा।
  • एक बार सभी जानकारी और दस्तावेज़ वेरीफ़ाई हो जाने के बाद, आपको एक रसीद प्राप्त होगी। इसमें आपके आधार नंबर के साथ आपके नाम, फोटो, जन्मतिथि, पता शामिल होगा।
  • आपको यहाँ ध्यान ये रखना है कि यह कदम विभिन्न राज्यों या केंद्रीय सरकार की नीतियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर मिल जाएगी।
  • आपके सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने और प्राधिकरणा द्वारा सत्यापन करने के बाद आपका बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड बना दिया जाएगा, जिसकी पुष्टि आपको मेल या मोबाइल मैसेज द्वारा मिल जाएगी। आप चाहें तो इसका ऑनलाइन स्टेटस भी चेक करते रह सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 👇

तो इस प्रकार आप चाहें तो बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार कार्ड नामांकन या फिर उसमें DOB से जुड़ा संशोधन करवा सकते/ सकती हैं। लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now