आधार कार्ड के नए नियम 2024 : आधार एनरोलमेंट और अपडेट को लेकर हुए ये बदलाव

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Aadhaar Update New Rules 2024 : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की जिसके तहत नया आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड के नए नियम बनाए हैं। अधिसूचना के अनुसार प्राधिकरण ने कुछ नए फॉर्म जारी किए हैं जिनमें उपयोगकर्ता के अनुकूल परिवर्तन किए गए हैं। इनका उद्देश्य देश के नागरिकों या फिर NRIs के लिए नामांकन या अपडेट करने की प्रक्रिया को सुलभ बनाना है। नए नियम में क्या-क्या परवर्तन हैं आइए इन्हें विस्तार से जानते हैं..

आधार कार्ड के नए नियम

आधार कार्ड के नए नियम में क्या है ? Aadhaar (Enrolment and Update) Amendment Regulations, 2024

UIDAI ने अपने जारी सर्कुलर से जाहिर किया कि, आधार बनवाने या अपडेट करने के लिए बने आधार कार्ड के नए नियम को आधार (नामांकन और अद्यतन) संशोधन विनियम, 2024 | Aadhaar (Enrolment and Update) Amendment Regulations, 2024 कहा जा सकता है। इस संशोधन में कुछ इस तरह के परिवर्तन किये गए हैं,

अपने विवरणों को अपडेट करने के लिए दो रास्ते

पिछले नियमों के विपरीत, आधार कार्ड के नए नियम सेंट्रल आइडेंटिटीज़ डेटा रिपोजिटरी (CIDR) में जानकारी अपडेट करने के दो सुविधाजनक तरीके प्रदान करते हैं। जहाँ पिछले नियम में केवल ऑनलाइन पता अपडेट करने की अनुमति थी वहीं नए नियम में व्यक्ति सीमलेस अपडेट के लिए नामांकन केंद्र पर जाने या आधिकारिक वेबसाइट/ मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के बीच चयन कर सकते हैं।

बेहतर सुविधा के लिए अपडेट फॉर्म

UIDAI ने आधार नामांकन और अपडेट दोनों के लिए नए फॉर्म पेश किए हैं।

  • ये फॉर्म भारत के निवासियों और गैर-निवासियों (NRIs) के लिए तैयार किए गए हैं, जिनमें उम्र और पते के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां हैं।
  • किसी भी प्रकार के कन्फ़्यूजन को दूर करने और आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए नया दृष्टिकोण तैयार किया गया है।
  • इसमें आधार नामांकन/ डिटेल्स अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी होगा या फिर परिवार के मुखिया (HoF) के जरिये सत्यापित किया जा सकेगा।

क्लैरिटी के लिए फॉर्म रिप्लेसमेंट

आधार नामांकन और डिटेल्स अपडेट के लिए मौजूदा फॉर्म को नए, सरलीकृत संस्करणों (simplified versions) से बदल दिया गया है। यह 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के भारत में पते के प्रमाण वाले निवासियों और गैर-निवासियों (NRIs) के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैसे-

  • अपडेट फॉर्म 1, अद्यतन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है और प्रदान की गई जानकारी में स्पष्टता भी सुनिश्चित करता है।
  • इसके अलावा फॉर्म 2, जो अनिवासी व्यक्तियों के लिए, विशेष रूप से भारत के बाहर के पते वाले लोगों के लिए विशिष्ट फॉर्म पेश किए गए हैं। ऐसे ही और भी कई फॉर्म उपलब्ध कराए गये हैं।

जन्म की पूरी तारीख के लिए दस्तावेजी प्रमाण

आधार कार्ड के नए नियम में एक उल्लेखनीय बदलाव यह भी है कि यदि किसी व्यक्ति की उम्र घोषित या अनुमानित है तो दस्तावेजी प्रमाण की आवश्यकता है। UIDAI के अनुसार इससे सुनिश्चित होता है कि आधार कार्ड पर पूरी जन्मतिथि छपी हो, जिससे सटीकता और प्रामाणिकता बढ़ती है।

एक्यूरेसी के लिए समय-समय पर अपडेट

आधार धारकों की कार्ड जानकारी हमेशा सटीक रहे इसलिए UIDAI ने धारकों को उनके आधार बनने की तारीख से हर दस साल में दस्तावेज़ या जानकारी अपडेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। जैसा कि प्राधिकरण ने पहले से ही आधार विवरण अपडेट करने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करती आ रही है, खासकर उन कार्ड धारकों को जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में कोई भी अपडेट नहीं किया। इस संदर्भ में UIDAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी है और फ्री आधार अपडेट की अंतिम तारीख भी निर्धारित कर रखी है।

UIDAI द्वारा जारी नए आधार नामांकन फॉर्म (New Aadhar Form)

आधार कार्ड के नए नियम के तहत UIDAI ने नामांकन/ अद्यतन के लिए कौन-कौन से फॉर्म जारी किए हैं ?

नई अधिसूचना के अनुसार, 1 से 9 तक के फॉर्म जारी किए गए हैं जो विशेष कार्यों हेतु अलग-अलग उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जा सकेंगे,

  • फॉर्म 1, इसका उपयोग आधार नामांकन/ अपडेट के लिए, ऐसे भारतीय निवासी और NRIs कर सकेंगे जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और वे भारत में पते का प्रमाण रखते हैं।
  • फॉर्म 2, जिन NRIs के पास भारत से बाहर के पते का प्रमाण है उनके लिए नामांकन/ अपडेट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
  • फॉर्म 3, इसका उपयोग 5 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे जो भारतीय निवासी या भारतीय पते वाले NRIs हैं उनके नामांकन के लिए कर सकेंगे।
  • फॉर्म 4, इसका उपयोग भारत से बाहर के पते वाले NRI बच्चों के लिए किया जाएगा।
  • फॉर्म 5, इसका इस्तेमाल 5 वर्ष से कम आयु के भारतीय निवासी या भारतीय पते वाले NRI बच्चों के लिए आधार नामांकन या अपडेट करने के लिए किया जाएगा (यानि बाल आधार कार्ड के लिए)।
  • फॉर्म 6, इसका उपयोग 5 वर्ष से कम आयु के भारत से बाहर के पते वाले NRI बच्चों के लिए किया जाएगा।
  • फॉर्म 7, इसका इस्तेमाल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय निवासी या विदेशी नागरिकों के लिए नामांकन/ अपडेट हेतु किया जा सकेगा। इस कैटेगरी में विदेशी पासपोर्ट, OCI कार्ड, लॉन्गटर्म वैलिड वीजा, भारतीय वीजा डिटेल्स और ईमेल आईडी अनिवार्य होंगे।
  • फॉर्म 8, इसका उपयोग 18 वर्ष से कम आयु के निवासी विदेशी नागरिक बच्चों के लिए किया जाएगा।
  • फॉर्म 9, इसका इस्तेमाल 18 वर्ष की आयु होने पर आधार संख्या को रद्द करने के लिए किया जा सकेगा।

UIDAI द्वारा जारी नए फॉर्म कहाँ से मिलेंगे ?

आधार कार्ड के नए नियम 2024 के तहत UIDAI द्वारा जारी नए अपडेट फॉर्म प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके अलावा ये फॉर्म नजदीकी आधार नामांकन/ संशोधन केंद्र पर भी मिल जाएंगे। आधार का अद्यतन ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकेगा जिसमें आप ऑफिसियल वेबसाइट पर या mAadhaar App के जरिये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment